
माँझी(सारण)। माँझी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यूपी से कार में शराब छुपाकर ला रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब तस्कर दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है। माँझी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान यू पी से एक कार आते दिखाई दिया । बरामद शराब की मात्रा 120 लीटर है। पुलिस ने कार जब्त कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक साउथ वेस्ट सेक्टर 16 निवासी शिवचरण का पुत्र दिनेश कुमार बताया जाता है।




Recent Comments