
मांझी(सारण)। मंगलवार को स्थानीय मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में किसानों के लिए ‘उर्वरक का सही उपयोग’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नील कमल ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने टीवी के ‘डीडी किसान’ चैनल पर किया। जिसका सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान फसलों में पोषक तत्वों का संतुलन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग, बागवानी फसलों में उर्वरकों का उचित प्रबंधन आदि पर कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं बेहतर फसल के लिए उर्वरक व मिट्टी से जुड़े तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें कई किसानों ने भी कृषि से सम्बंधित समस्याओं को सामने रखा व निदान की जानकारी हासिल की। ततपश्चात वैज्ञानिकों ने केन्द्र के परिसर में किसानों के साथ भ्रमण किया और जैविक, केंचुआ खाद बनाने सहित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार, वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ विजय कुमार, डॉ जितेंन्द्र चंदेला, कन्हैया रेगर, पंकज कुमार, मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान तथा सचिन प्रताप सिंह आदि सहित 209 किसान शामिल हुए।




Recent Comments