अजादी के बाद सत्तर साल के इतिहास मे नरेन्द्र मोदी की सरकार ही भ्रष्टाचार मुक्त एंव विकाश युक्त सरकार रही : सीग्रीवाल

बनियापुर (सारण):अजादी के बाद सतर साल के इतिहास मे पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ही भ्रष्टाचार मुक्त एंव विकाश युक्त सरकार रही.जिसकी र्चचा देश ही नही बल्की विदेश मे भी हो रही है.उक्त बाते महराजगंज के भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कराह स्थित छोटी मठ परिसर मे भाजपा के चार वर्षो के कार्यो के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित महासमपरक अभियान के मैके पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही.उन्होने कहा की चार वर्षो के शासन काल मे दलित,महादलित,अल्पसंख्यक,महिलाओ,किसान,मजदूर,नैजवान सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान मे रख विकासात्मक योजनाए चलायी गई जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है एंव सभी वर्ग के लोगो के जीवन स्तर मे व्यापक पैमाने पर सुधार आया है.उन्होने कहा की चार वर्षो के शासन काल मे पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति,साथ नियत,सही विकाश के अधार पर विश्व स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है वो काबीले तारीफ है.आज विश्व के बड़े बड़े देश पीएम मोदी के आगे नतमस्तक है.मोदी के चार वर्षो के कार्य से प्रभावित हो कराह पंचायत के पूर्व मुखिया व प्रखंड राजद के पूर्व महासचिव तुफैल अहमद ने अपने र्दजनो सर्मथको के साथ पार्टी मे शामिल हो पार्टी की सदस्यता ग्रह्यण कर पार्टी की निती,नियति एंव चार वर्षो के विकाश कार्य को जनजन तक पंहुचाने की घोषणा की.पार्टी कार्यर्कताओ एंव पादाधिकारियो ने अहमद के पार्टी मे शामिल होने स्वागत करते हुए कहा की उनके पार्टी मे शामिल होने से पार्टी मजबूत एंव सशक्त होगी.कार्यक्रम की अघ्यक्षता एंव मंच संचालन गोविंदजी महराज ने की जबकी कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे वृजमोहन सिंह,राजेन्द्र सिंह,रामाशंकर मिश्रा,रेणु पाण्डेय,लक्षमी ठाकुर,दीपू चतुवेर्दी,सुनील महतो,रामजी सिंह कुशवाहा,मुन्ना सिंह,अरूण सिंह,श्याम प्रसाद पूर्व सैनिक कन्हैया यादव सहित र्दजनो थे.
–भाजपा सरकार द्वारा चार वर्षो के विकाश कार्य की छपी पुस्तक का वितरण करते सांसद—