केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह बोले 2022 तक सबके सर पर छत केंद्र की पहली प्राथमिकता

 ✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मोतिहारी (पू.च.) से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट:-केसरिया प्रखंड के बैरिया पंचायत स्थित मदरसा इसलामीया अंजूमन.रेफाउल मुस्लेमीन रामपुर बैरिया के परिसर में शनिवार को मौलाना आजाद नेशनल एकेडमी फॉर स्किल के तत्वावधान में सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक ने कि ।जबकि संचालन जानवी के डायरेक्टर योगेश कुमार चौहान कर रहे थे।कार्यक्रम की शूरुआत कुरआन शरीफ की आयत पढ कर की गई।इस कार्यक्रम में पन्द्रह किलो का फुल माला पहना कर माननीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का स्वागत किया गया।वहीं मानस के डायरेक्टर सुभाषचंद्र ने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया,जबकि जानवी के डायरेक्टर योगेश कुमार चौहान ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्थान व सामाजिक विकास को लेकर इस तरह के संस्था चलाने का मुल उद्देश्य है।

इसमें व्युटिसीयन,मोबाइल ट्रेनिंग,सिलाईट्रेनिंग,सहित अन्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया हैं ।जिसमें कुल 1500 सौ छात्र-छात्रा है।जिनके विच मानश के तत्वावधान मे सफलता प्रमाण पत्र का वितरण माननीय कृषि मंत्री के द्वारा किया गया।इस संस्था का मुल उद्देश्य लोगों को रोजगार देना है,साथ ही मंत्री ने भारत सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां गिनाई कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि 2022 आते आते सब सर को छत देना केन्द्र सरकार की पहली प्राथमिकता है इस देश में जितने युवा हैं सबको नौकरी नहीं मिल सकती। हमारी केंद्र की सरकार अल्पसंख्यक, दलित, अनुसूचित जाति के लोगों को विशेष अवसर देने की बात कही। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 70वर्ष की आजादी में देश से गरीबी खत्म नहीं हो सका। वही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए देश में 211 केन्द्रीय विद्यालय बनाने की भी योजना कि चर्चा की ।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोतिहारी जिले में एक लाख साढ़े अठाईस हजार शौचालय देने की बात कही। उन्होंने मानस के तहत योजनाओं को बारीकी से गिनवाया जिसमें शैक्षणिक संस्थानों की बुनियाद विकास के ढांचे के लिए, अल्पसंख्यक के मेघावी छात्रों से संबंधित बढ़ावा, अल्पसंख्यक के लिए गरीब नवाज कौशल विकास योजना इत्यादि। उन्होंने साफ लहज़े में कहा कि एक लाख से अधिक का व्यापार करने वाले को दस प्रतिशत रिटर्न भरना होगा, जिससे सरकार को 35 हजार करोड़ का मुनाफा होगा जो गरीब मजदूर अशहाय लोगों के स्वास्थ हेल्थ में पांच पांच लाख जमा करने का प्रावधान है। बैंक के अधिकारीयों को एक महीने में कम से कम पचास मुद्रा लोन देने का निर्देश दिया ।

इस मौके पर सचिनद्र सिंह भाजपा विधायक, जानवी के डायरेक्टर योगेश कुमार चौहान, मानश के डायरेक्टर सुभाषचन्द्र,सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता,मदरसा के सचिव हाजी जफरुल्लाह खां, मुखिया मुन्ना खां, भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चून्नू सिंह, अरविंद नाथ गिरि, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष इमतियाज अहमद, मोहिबूल्लाह खां, उपप्रमुख दूष्यंत कुमार राजू,कांग्रेस नेता प्रफुल्ल कुंवर, विजय जयसवाल, मनोज पासवान, सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।