
मांझी में कार से 375 केन वीयर बरामद
मांझी (सारण)। रविवार की रात जय प्रभा सेतु के सहारे कार में लादकर बिहार की सीमा में अवैध रूप से लाया जा रहा 375 केन वीयर मांझी पुलिस ने बरामद कर लिया। इससे पहले ट्रकों के बीच छुपाकर कार खड़ी करते ही पुलिस को अंदेशा हुआ कि इसमें प्रतिबंधित वस्तु है। हालांकि पुलिस की आहट पाकर चालक व कारोबारी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि wbo2 0881 नम्बर पश्चिम की वीयर लदी गाड़ी जब्त कर उसपर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई हैं। तथा वाहन मालिक व शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है।




Recent Comments