नवादा : भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का हुआ बिनष्टीकरण

नवादा – गोविन्दपुर थाना परिसर में जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अभएन्द्र मोहन सिंह के समक्ष भारी मात्रा में देशी,विदेशी,बियर और कच्चा स्प्रिट का बिनष्टीकरण किया गया।मौके थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद दल बल के साथ और पीओ राकेश चंद्र मौजूद थे।डीटीओ ने बताया कि शराब के 13 कांड संख्या का 1361 लीटर विदेशी शराब,84 लीटर देशी शराब,122 लीटर बियर और 700 लीटर कच्चा स्प्रिट का विनष्ट किया गया।डीटीओ ने बताया कि थाना परिसर में ही जेसीबी मसीन से गढ़ा कर उसमें देशी,विदेशी और बियर को फोड़ फोड़ कर गढ़ा में डाल दिया गया उस पर जेसीबी से चूर कर मिटी से भर दिया गया।और कच्चा स्प्रिट था उसे थाना परिसर में ही बहा दिया गया।( सन्नी भगत की रिपोर्ट )