फोटो – ग्रामीण क्षेत्र नगरा के बच्चे राधे – कृष्णा बने पीहू राज व रूढ़ प्रताप

छपरा: नगरा प्रखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की।

त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। लोगों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मनमोहक स्वरूप में सजाया, जिससे माहौल पूरी तरह बाल-गोपाल के रंगों में रंग गया।

क्षेत्र के कादीपुर, नगरा, अफौर, पटेढा, खैरा, खोदाईबाग, जगदीशपुर, तकिया, धूपनगर धोबवल, डुमरी और तुजारपुर समेत कई गांवों में जन्माष्टमी का पर्व भव्यता से मनाया गया। कई स्थानों पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया, जिससे पूरा इलाका ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के संकीर्तन से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।