दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया: स्थानीय नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट आर्थोपेडिक अस्पताल के सौजन्य से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर नि:शुल्क बीएमडी हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बेतिया विकास आयुक्त रविंद्र नाथ के द्वारा संपन्न हुआ। उप विकास आयुक्त ने अपना खुद बीएमडी जांच कराया एवं मौजूद मरीजों एवं उनके अभिभावकों को बीएमडी जांच कराने एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि डॉ उमेश कुमार की समाज सेवा करने की लगन और जिजीविषा से अन्य डॉक्टरों को भी सीख लेनी चाहिए बिना किसी स्वार्थ के डॉक्टर कुमार सदैव निशुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन करते रहते हैं और इससे सैकड़ों मरीजों को फायदा होता है, अस्पताल के संचालक हड्डी, जोड़, रीड एवं नस रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 उमेश कुमार ने मरीजों एवं उनके अभिभावकों को बताया कि 70 फ़ीसदी से अधिक 40 वर्ष के बाद के लोगों में हड्डी कमजोर होते हैं जा रहा है। बीएम डीजे ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के बारे में पता चलता है। हड्डी कमजोर होने पर हड्डी में दर्द कमर एवं जोड़ दर्द हड्डी टूटने की अधिक संभावना के साथ-साथ थकान कमजोरी जैसे लक्षण मिलते हैं। उससे बचने के लिए नियमित एवं सलाह नियमित व्यायाम एवं दूध का सेवन करें एवं धूम्रपान से बचें उक्त शिविर में लगभग 100 मरीजों की जांच की गई





Recent Comments