
दैनिक खोज खबर/ छपरा/भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह ने वृंदावन पहुंचकर प्रसिद्ध संत एवं कथावाचक पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से विशेष भेंट की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करते हुए बिहार में कथा आयोजन के लिए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को सादर आमंत्रित किया।ई. आदित्य सिंह ने कहा कि बिहार की पावन धरती पर संत-महात्माओं और धर्माचार्यों के सानिध्य में होने वाले धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति एवं सनातन संस्कारों को मजबूती मिलती है। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से बिहार में कथा आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ई. आदित्य सिंह ने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समाज, प्रदेश और देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की।इस अवसर पर ई. आदित्य सिंह के साथी संजीत अमरनाथ सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों ने पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बिहार में प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।





Recent Comments