छपरा: सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सारण के सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

बैठक के मुख्य बिंदु

  • अब तक 7,000 नोटिस जारी: आगामी लोक अदालत के लिए अब तक लगभग 7,000 नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं।
  • समय पर नोटिस तामिला का निर्देश: प्राधिकार के सचिव ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष मामलों में नोटिस की शत-प्रतिशत और समय पर तामिला सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में उपस्थित हो सकें।
  • प्रमुख मामलों का निष्पादन: लोक अदालत में सुलहनीय दीवानी, फौजदारी, बैंक ऋण, परिवहन चालान, बिजली बिल, पानी बिल, चेक बाउंस वाद और अन्य योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

• राजीव कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण (अध्यक्ष)

• शशि भूषण तिवारी, सचिव, जिला विधिज्ञ संघ (बार)

  • श्रीमति स्वाति सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), सारण
  • श्रीमति संगीता रानी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम (ACJM-I), सारण
  • सुमित कुमार, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी (SDJM), सारण
  • श्रीमति सुरभी श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीया (ACJM-II), सारण एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण।

आम जनता से अपील
सारण जिले की आम जनता से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का त्वरित, सुलभ व निःशुल्क समाधान करवाएं।