
स्कूली बच्चों के साथ विधायक चोकर बाबा ने भी किया योगाभ्यास
अमनौर/ सारण: एक निजी विद्यालय में दो दिनों से चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने भी योग का गूड़ सिखा. मंगलवार को प्रखंड के शेखपुरा डीह गांव स्थित जय गुरूदेव सीता श्याम पब्लिक स्कूल (आवासीय) द्वारा आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के मौके पर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने भी स्कूली बच्चों के साथ योग किया. इस मौके पर विधायक चोकर बाबा ने कहा कि योग जीवन को स्वस्थ्य व निरोग बनाता है. योग से मन मस्तिष्क मजबूत होता है जिससे बच्चों में पढाई के प्रति रूचि बढती है. योग प्रशिक्षण शिविर में योग टीचर पूनम सिंह ने तारासन, त्रियज्ञ तारासन,वृक्षासन,गरूरासन,सिंहासन, पद्मासन,चक्रासन,श्रंवासन, प्राणायाम,अनुलोम-विलोम के साथ गायत्री मंत्रों का उच्चारण बच्चों को सिखाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक चन्द्र मोहन सिंह, मुखिया पति बस॔त सिंह,नवल किशोर राम, कृष्णा सिंह, अभिषेक कुमार, अनवर हुसैन अंसारी, भूषण सिंह, नेहा कुमारी, रानी कुमारी, रोहित कुमार, सतीश कुमार आदि दर्जनो लोग शामिल थे.




Recent Comments