
ग्रामीणों में दहशत
राजेश उपाध्याय/भेल्दी (सारण):
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायबक्स बड़कुरवा, जाफरपुर गवन्द्री और सिरसा बल्ली गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घरों से नगदी, जेवर, कपड़े, गैस सिलेंडर और जमीन के कागजात समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
जाफरपुर गवन्द्री गांव में चोरी
जाफरपुर गवन्द्री गांव में हरेन्द्र सिंह के परिजन बुधवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर कमरे में घुस आए और पेटी तोड़कर उसमें रखे 12 हजार रुपए नकद, जेवर, कपड़े और गैस सिलेंडर चुरा ले गए। अहले सुबह गृहस्वामी को पेटी टूटी हुई और सामान गायब मिला, जिसके बाद परिजनों ने भेल्दी पुलिस को इसकी सूचना दी।
सरायबक्स बड़कुरवा में स्कॉर्पियो सवार चोरों का हाथ
चोरी की दूसरी घटना सरायबक्स बड़कुरवा गांव में सत्येंद्र राय के घर पर हुई। यहां चोरों ने घर से हजारों रुपए नगदी और जरूरी जमीन के कागजात पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी सत्येंद्र राय के अनुसार, चोर इस वारदात को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे।
सिरसा बल्ली गांव में सूझबूझ से टली बड़ी घटना
तीसरी घटना सिरसा बल्ली गांव के हरेन्द्र राय के घर हुई। चोरों के घर में घुसने और आहट होने पर गृहस्वामी का पुत्र रवि कुमार जाग गया। जाग होने पर चोर बड़ी चोरी करने में असफल रहे, लेकिन वे जाते-जाते एक जींस पैंट लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामलों की जांच और चोरों की सुरागकशी में जुट गई है। लगातार हो रही इन आपराधिक वारदातों से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है।




Recent Comments