छपियां पंचायत में भी दिखा बन्द का असर, एसएच-73 को जाम कर किया नारेबाजी

इसुआपुर(सारण): प्रखंड के छपियाँ पंचायत में एससी -एसटी एक्ट के खिलाफ स्वर्ण और ओबीसी वर्ग के लोगों ने मिलकर किया कानून का विरोध में रोड जाम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गुरुवार को विरोध के में सभी ने स्टेट हाईवे 73 को पूरी तरह से जाम कर दिया।जिससे आवागमन ठप हो गईं।

सवर्ण और ओबीसी वर्गों के लोगो ने मिलकर स्टेट हाईवे के बीचों बीच सड़क पे ट्रेक्टर ,बिजली के पोल को लगाकर आवागमन को किया ठप ।इस बिरोध में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और एक्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।