
मांझी। मांझी प्रखण्ड के महम्मदपुर स्थित खेल के मैदान में सोमवार को एक दिवसीय फाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कोपा (छपरा) बनाम दरौली (सिवान) के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर कोपा की टीम ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसमे दरौली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक सौ 30 रन बनाए। जबाब में कोपा की टीम चौदह ओवर में ही 131 रन बनाकर खिताबी जीत हासिल कर ली। मैच के अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विद्युत फ्रेंचाइजी संचालक सोहन सिंह ने विजेता टीम के कप्तान को कप प्रदान किया। मौके पर अंकित उपाध्याय पूर्व मुखिया शम्भू प्रसाद पूर्व प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष मांझी रवि रंजन पाण्डेय नसरुद्दीन खान अशरफ खान रामबाबू पाण्डेय धीरज गुप्ता सचिन मांझी तथा सुनील कुमार आदि अनेक लोग मौजूद थे। कॉमिनटेटर बुधन तिवारी रहे।




Recent Comments