● रामजानकी मार्ग के लिए 17, 18, एवं 19 फरवरी को मशरक अंचल के बहरौली, मठिया, चैनपुर एवं दूर्गौली में लगेगी कैंप

मशरक (सारण)। सारण जिलाधिकारी के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न राजकीय एवं केंद्रीय परियोजना के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। परन्तु रैयतो के बीच मुआवजा भुगतान प्राप्त करने हेतु जागरूकता की कमी तथा राजस्व अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी के कारण मुआवजा भुगतान धीमी गति से हो रही है। जिस कारण कार्यों में रूकावटे आ रही है। इस संदर्भ में जिला भू-अर्जन समाहर्ता महोदय द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है। जिसके क्रम में मुआवजा भुगतान को गति लाने के लिए कैम्प लगा भुगतान देने का आदेश निर्गत की गई है। ज्ञापांक 183 /भू॰अ॰ दिनांक 10 फरवरी 2022 के निर्गत आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी मशरक को इसे कैम्प लगा अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया है। जिसमें रामजानकी मार्ग के लिए 17, 18, एवं 19 फरवरी को मशरक अंचल के बहरौली, मठिया, चैनपुर एवं दूर्गौली में तथा 25 फरवरी को बनसोही में कैम्प लगाई जाएगी। अंचलाधिकारी को सख्त आदेश जारी कर निर्देश दिया गया है कि कैम्प के दो दिन पहले संबंधित गांवो में संपर्क कर प्रचार-प्रसार करानी है तथा सुयोग्य जगह का चयन कर कैम्प लगाना है। ताकी वहां परियोजनान्तर्गत संबंधित गांवों के जमीन मालिक की उपस्थिति हो सके। कैम्प में जिला के भू-अर्जन कार्यालय ने सख्त आदेश के साथ कहा है कि संबंधित अमीन सहित राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व अभिलेखों को उपस्थित होकर राजस्व संबंधित तथा भू-अर्जन संबंधित सभी मामलो को तत्काल निष्पादित करेंगे।