इनरविल क्लब द्वारा छात्राओं के बीच बांटे गये सीनेटरी पैड, छात्राओं को किया गया जागरूक

छपरा/सारण: इनरविल क्लब सारण के सदस्यो ने स्थानीय राजेन्द्र कालेजिएट उच्च विद्यालय मे छात्राओं के बीच सीनेटरी पैड के इस्तेमाल करने की जानकारी दी ।कल्ब की अध्यक्षा अनु जायसवाल ने अपने सभी सदस्यो का परिचय करवाया । और उसके फायदे नुकसान के विषय मे क्लब की सचिव अनीता राज ने सभी छात्राओं को जानकर दी । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा अनु जायसवाल ने अपने सभी सदस्यो के साथ मिलकर 100 छात्राओं के बीच सीनेटरी पैड का वितरण किया ।

विधालय के प्राचार्य एंव सभी शिक्षक ,शिक्षिकाओं ने क्लब के द्वारा किए गये कार्यो की काफी सरहाना की । इस कार्यक्रम मे कल्ब की उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता , कोषाध्यक्ष सुषमा गुप्ता , रीना गुप्ता , रजनी गुप्ता , गुड्डी जायसवाल , श्वेता माहेश्वरी सदस्यो ने सहयोग किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवं सभी शिक्षको और शिक्षिकाओं ने भी अपना भरपूर सहयोग किया।