
विधायक की पहल से छपरा के पश्चिमी क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या हुई दूर
छपरा : कम पावर के ट्रांसफार्मर लगे होने के कारण आए दिन लगातार बिजली बंद होने की परेशानियों का सामना शहर के पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर आए दिन स्थानीय लोग त्रस्त होकर प्रदर्शन एवं सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर करते थें।इस मुद्दे पर लोगों ने विधायक डॉ सी एन गुप्ता के पास गुहार लगाई जिसके बाद स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विगत के महीनों में बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक करके शहर में ज्यादा पावर का ट्रांसफार्मर और जरूरत के हिसाब से नए ट्रांसफर्मर लगवाने का स्पष्ट निर्देश दिया था।शहर में कहीं कहीं आलम ये था कि बार-बार लो वोल्टेज से लोग त्रस्त रहते थें।लो वोल्टेज के कारण रोजमर्रा के कार्य के लिए लोगों द्वारा घरों में लगाए गए उपकरण भी नहीं चल पाते थें।स्थानीय लोगों को लो वोल्टेज एवं बिजली बंद हो जाने के कारण पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता था। लेकिन अब विधायक डॉ सी एन गुप्ता के पहल से नया ट्रांसफार्मर लगने से पश्चिमी क्षेत्र के लोगो की लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई है।इस समस्या से लोगो को उबारने मे विधायक डॉ सी एन गुप्ता का बहुत बड़ा योगदान रहा।इस दौरान विधायक ने बताया कि कई जगह की समस्या मेरे पास प्रतिदिन आती थी, शहर में रहकर बिजली समस्या आए तो यह चिंतनीय विषय है इसी कारण बिजली विभाग के अधिकारियों को नये और ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफर्मर लगाने का निर्देश दिया था।विधायक ने बताया कि अब मेरा प्रयास है कि जहॉ-जहॉ जर्जर तार और विद्युत पोल है उसको अविलंब ठीक कराना।विधायक डॉ सी एन गुप्ता के प्रयास से शहर के निम्नांकित जगहों पर नए और ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफर्मर लगाए है-
भरत मिलाप चौक, बस स्टैंड के पास,गंडक कॉलोनी,भगवान बाजार जंक्शन के समीप,भगवान बाजार धनी नाथ द्वार के पास, काशी बाजार फुलेना सिंह के पास, श्यामचक पानी टंकी के पास,SBI RCC शाखा के नजदीक पानी टंकी के पास, गुदरी सोनारपट्टी, गुदरी राय चौक,राजेंद्र कॉलेज हॉस्टल के पास, हथुआ मार्केट के पास, कचहरी स्टेशन, सोनारपट्टी कुआं के पास, जगदम्बा रोड पुर्वी दहियांवा के पास, हरिमोहन गली, राहत रोड भिखारी राय चौक के पास।




Recent Comments