मांझी पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीनो गिरफ्तार शराबी दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोइया गांव निवासी चन्द्रमा मांझी के पुत्र विकास कुमार, राजबलम राम के पुत्र किशन कुमार तथा साधपुर गांव के कुमार राजीव रंजन के आर्यन रंजन बताये जाते है. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि बलिया मोड़ पर तीन युवकों को नशे के हालत में पाया गया. तीनो युवकों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुई. तीनो को विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया.