
मांझी से चोरी हुई ट्रक को पुलिस ने बेगूसराय से किया बरामद
मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने गौरी मठिया गांव से चोरी हुई ट्रक बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना से बरामद कर ली. प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घण्टे के अंदर मांझी पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने अपने ट्रक चोरी की पांच लोगों के विरुद्ध ट्रक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ट्रक चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक बरामद करने के लिये छापेमारी शुरू कर दी गयी थी. इसी बीच सूचना मिली कि बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में खड़ी हैं. सूचना के बाद वहां स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर ट्रक को जब्त कर लिया गया.




Recent Comments