
मांझी(सारण)। गुरुवार को मांझी मियां पट्टी में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के मांझी जोनल कमेटी का गठन किया गया। संगठन का जोनल अध्यक्ष जितेंद्र यादव को बनाया गया जबकि महासचिव सुहेल मलिक मुस्ताक अहमद मुख्य सचिव रजी अहमद उपाध्यक्ष तथा सैफ अली को संयुक्त सचिव बनाया गया । संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जावेद अहमद को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। यह कमेटी मुख्य रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गठित की गई जो बूथ स्तर पर अपना कार्य करेगी बैठक को संबोधित करते हुए मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी डॉ सत्येंद्र यादव ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी।




Recent Comments