महापुरुषों की जयंती पर भंडारे का आयोजन
परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर( सिवान) : अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी टिंकू की अध्यक्षता में आराध्या बिल्डिंग घेराई मोड़ आंदर में बुधवार की संध्या पूर्व प्रधानमंत्र अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष व उपस्थित लोगों ने शिक्षाविद् पंडित मदनमोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण
उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को बहुत कुछ मिला। मौके पर अरुण पांडेय, रवि पाठक, बबलू पाठक,अवधेश पांडये, रामआशीष दुबे, प्रभात पांडेय, उमेश दुबे, अमर पांडेय, प्रकाश सिंह,
राजा सिंह, तेज प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।