बसन्त कॉलेज में पौधारोपण
गड़खा(सारण)।मुख्यमंत्री के सात निश्चय जल जीवन हरियाली के तहत बसंत महाविद्यालय बसंत में इण्टर शिक्षक संघ के महासचिव गणेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण की गई। प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय, नागमणि सिंह प्रधान लिपिक रामायण पंडित गंगेश्वर पांडेय समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।