
मांझी। दिवंगत समाजवादी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामबहादुर सिंह के आदर्शों को अपनाकर मांझी को विकास के शिखर तक पहुंचाना मेरे जीवन का लक्ष्य है। तथा दिवंगत कामरेड बीएन सिंह के सम्मान में धनी छपरा में भब्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। यह बातें विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित पिन्टू ओझा के सर्विसिंग सेंटर पर आयोजित सत्तू पार्टी के दौरान कही। विधायक ने धनी छपरा पहुंचकर कामरेड बीएन सिंह के परिजनों से मुलाकात भी की।उन्होंने कहा कि सत्तू भूंजा खाकर समाजवादी नेताओं ने मांझी की राजनीति को सींचा है। सत्तू पार्टी में मुख्य रूप से डॉ सत्येन्द्र यादव घनश्याम ओझा नसीम अहमद मो सैफ मो सलमान धनु यादव सुनील राय आदि मौजूद थे।




Recent Comments