तरैया के फरीदनपुर में भिखारी ठाकुर की जयंती मनी

तरैया।(17.12.2019):
तरैया प्रखंड के फरीदनपुर मठिया बाजार पर भोजपुरी कलाकरों ने बुधवार को लोकनायक भोजपुरी के शेक्सपियर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की जयंती मनायी गयी।जिसका उदघाटन द्वीप प्रज्वलित कर जिला पार्षद प्रतिनिधि रवि प्रभात पंकज उर्फ गुड्डु सिंह,भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह एवं दूरदर्शन गायक अणु लाल ने संयुक्त रूप से किया।गायक शत्रुध्न सिंह,राजनंदनी,संतकुमार सिंह,श्यामलाल राम,अनिल राम एवं रामशंकर सिंह को जिला पार्षद प्रतिनिधि ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कलाकरों ने भोजपुरी के शेक्सपियर के वयक्तित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर स भूमि भैया भारत के देशवा से मोरो प्राण बसे रे बटोहिया से किया गया।गायको ने उनके द्वारा रचित रचना के माध्यम से उनके कीर्ति एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गोपालगंज के गायक शत्रुध्न सिंह ने गीत मरनी राम परदेसी के सोग से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।वही गायिका राजनन्दनी कुमारी ने पिया गईले कलकतावा रे सजनी,गोरवा में जूता नइखे मथवा पर छतवा रे सजनी……।के गीत पर दर्शक झूम उठे। आकाशवाणी गायक उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ अणु लाल ने चरण कमल गोहरावत बानी हे गंगा मईया गाकर लोगो की दिल जीत लिया।वही आकाशवाणी गायक संत कुमार सिंह ,अनिल राम,राकेश सिंह, बीडीसी सचितानन्द राय द्वारा भी भिखारी ठाकुर की रचना प्रस्तुत किया गया।जिससे दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गये।समारोह की अध्यक्षता आकाशवाणी गायक अणु लाल ने किया तथा मंच का संचासलन बीजेपी नेता विजय प्राप्त सिंह ने किया।उक्त मौके पर सरपंच उमेश सिंह,रामनारायण सिंह, गणेश रजक,डॉ.असलम,अशोक लाल,वीरेन्द्र सिंह,शशिभूषण सिंह,जगदीश राय, बीडीसी सच्चितानंद राय, राकेश सिंह,रामनारायण सिंह,वीरेन्द्र सिंह,गंगा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments