मांझी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा किरासन तेल का 11 पंचायतों का आवंटन काटकर एकमा प्रखंड में कर दिये जाने पर नाराजगी जताते हुए मांझी डीलर संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है। जिसमें पुनः विचार करते हुए आवंटन को मांझी के ताजपुर में लाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मांझी में पहले से दो थोक विक्रेता हैं। व्यर्थ में आवंटन केंद्र बदलने से डीलरों को ढुलाई भाड़ा 300 से 350 तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। जो न्यायोचित नही है। जिन जनवितरण दुकारदारो को सूचीबद्ध कर तेल उठाव के लिए एकमा भेजा गया है उनमे भलुआ बुजुर्ग, महमदपुर, मरहां, शीतलपुर, माझी पूर्वी, मटियार, मुबारकपुर, नसीरा, सोनबरसा, ताजपुर, मदनसाठ पंचायत के डीलर शामिल है।