48वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल में बिहार ने जम्मू एवं केरल को हराया

छपरा : 48वी सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम ने दूसरे दिन अपने पूल के तीन मैच में दो मैच जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है । दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर 28 -07 को जबकि केरल को 19-17 गोल के अंतर से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है । हालांकि पूल का आखिरी मैच दिल्ली से होना अभी बाकी है । बिहार टीम में सीवान , बेगूसराय, नवादा , सारण , पटना, शेखपुरा एवं भागलपुर जिला से महिला खिलाड़ी शामिल है । बिहार टीम से चंदा एवं खुशबू सहित अन्य खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय, अध्यक्ष पंकज कुमार , तकनीकी संयोजक त्रिपुरारी प्रसाद , सीवान सचिव संजय पाठक सहित अन्य ने बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी है।




Recent Comments