✍️परवेज अख्तर/सीवान. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव बलुआ टोला गांव में एक अनियंत्रित बाइक चालक ने वृद्धा को ठोकर मार दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया. मृतका बसांव बलुआ  टोला गांव निवासी रामनाथ महतो की पत्नी राम दुलारी देवी 60 वर्ष है. घटना के बाद स्थानीय मुखिया सोनू सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. वृद्धा की मौत के बाद स्थानीय मुखिया सोनू सिंह ने परिजनों से मिल कर सहायता प्रदान की.
———–