
मांझी। मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण महा अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से नरेन्द्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में एक साथ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण केवीके परिसर में मौजूद किसानों को दिखाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मांझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव एवं केवीके के समन्वयक डॉ अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर किसानों के बीच एक हजार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में विधायक एवं किसानों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में मोटे अनाज के पोषक तत्वों के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। वही विधायक ने अपने संबोधन में कुपोषण को दूर भगाने के लिए अपने आसपास पोषण वाटिका लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के लिए पोषण बहुत जरूरी है। लोगों को पोषण की जानकारी ही नहीं है। इस बात की जानकारी हर एक व्यक्ति को होनी चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम लोगों तक इस संदेश को पहुंचाएं। कार्यक्रम में 75 से अधिक किसान एवं स्कूल के 71 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ सौरभ पटेल, डॉ कन्हैया लाल ,डॉ जितेंद्र चंदोला, डॉ विजय आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया।




Recent Comments