भीलवाडा जिले मे अधिकांश जगह मानसून पूर्व बारिश
आज़ाद नेब
भीलवाडा 22 जून। जिले में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रातः 8-00 बजे समाप्त पिछले 24 घण्टों में सर्वाधिक वर्षा बदनोर में 39 एम.एम. जहाजपुर में 34, हुरडा में 22, बनेडा में 18, आसीन्द में 14, भीलवाडा मुख्यालय पर 13, गुलाबपुरा तथा रुपाहेली में 12-12, हमीरगढ, फूलियाकलां, शंभूगढ तथा शक्करगढ में 11-11, पारोली में 7, कारोई में 6, बागोर में 5, माण्डल में 4 तथा कोटडी में 1 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई।
इसी प्रकार नागदी बांध मे 34 मि.मी, मेजा बांध व नाहरसागर बांध पर 16-16, आगूंचा बांध पर 10, अरवड बांध पर 9 तथा सरेरी बांध पर 8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।




Recent Comments