दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया : बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के 81 मतदान केन्द्र हुए संवेदनशील तथा 38 केन्द्र हुए भेंनरेबुल व 79 केन्द्र हुए सामान्य प्रखंड में कुल 198 बूथ केन्द्र बनाये गए है । जिसमे 81 संवेदनशील बूथों पर अर्ध सैनिक बल रहेंगे । वही 38 भंरेबुल केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस मतदान कराएगी । तथा 79 सामान्य केन्द्र पर भी रहेगी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम । प्रखंड क्षेत्र के कुल 106 भवनों में यह बूथ केन्द्र बनाया गया है । उन्होंने बताया कि लोकसभा का चुनाव आगामी 12 मई को होना है । इसको लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है ।