मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। जांचोपरांत ट्रक से किंग्स गोल्ड एवम ब्लेन्डर प्राइस ब्रांड का 4389 लीटर अंग्रेज़ी शराब जब्त किया गया एवं वाहन चालक गुलाब सिंह, पिता-मनसा सिंह ग्राम-चुन्नी, थाना-चुन्नी, जिला- फतेहगढ़ (पंजाब) को गिरफ़्तार किया गया। इस संबंध में मांझी थाना में गिरफ्तार वाहन चालक सहित कुल तीन तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।