
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गाँव मे मध निषेध विभाग पटना की सुचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस के विरोध मे ग्रामीणों ने संठा गाँव के सामने छपरा पटना मुख्य पथ को जाम कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार नगर पुलिस मध निषेध विभाग पटना की सुचना पर संठा गाँव मे सोनु राय के घर पर शराब होने की जानकारी पर छापेमारी करने गयी थी ।
लेकिन पुलिस को वहाँ से कोई शराब बरामद नही हुआ जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी ।
इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों एवं परिजनों को हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने गाँव के सामने छपरा पटना मुख्य पथ को जाम कर दिया ।
लोगों का कहना है कि सोनु राय पुर्व मुखिया स्व विश्वनाथ राय के पौत्र है । वे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति है उनके घर पर शराब के लिए छापेमारी करना गलत है । इससे उनके परिवार की छवि घुमिल हुई है । ग्रामीण प्रशासन कि इस कार्यवाई पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे । करीब एक घंटे रोड जाम के बाद कोई प्रशासन वहाँ नही पहुँचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना पर पहुँच थाना का घेराव कर दिया एवं पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे ।
समाचार प्रेषण तक लोग थाने मे ही जमे हुए थे और पुलिस लोगो को समझा रही थी।
इस बाबत थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि छापेमारी पटना मध निषेध विभाग की सुचना पर की गयी थी । छापेमारी विभाग के द्वारा सुचना मिलने पर किया जाता है । छापेमारी मे कुछ नही मिलने की सुचना भी मध निषेध विभाग पटना को कर दी गयी है ।




Recent Comments