
सारण/अमनौर।प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या ग्यारह कासीमपुर टोला में नल -जल योजना कार्य में अनियमितता बरते जाने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व वार्ड सदस्य के खिलाफ प्रदर्शन किया. वहीं चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया. रविवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि वार्ड सदस्य मनमाने ढंग से कार्य में अनियमितता बरत रहे हैं. घटिया क्वालिटी के पाइप लगाया जा रहा है, जो लगाने के साथ ही फट जा रहा है . एक तो पांच वर्ष बाद यह कार्य शुरू हुआ है . सत्र समाप्त हो गई परंतु अभी तक पानी टंकी बना है और नहीं पाईप ही बिछाया गया है. सरकार के महत्वकांक्षी योजना को वार्ड सदस्य व संबंधित अधिकारी मिलकर इस योजना का बंदरबाट करने पर तुले हुए है. शिकायत करने अधिकारी भी नहीं सुनते है. मानक नियमों का ख्याल न कर पाइप की मोटाई 75 एमएम लगना चाहिये , वहां 40 एमएम का घटिया पाइप लगाया जा रहा है . प्रदर्शन करनेवालों में सुमन कुमार यादव , जीतेन्द्र कुमार राय , रामाशीष राय , कामेश्वर राय ,नरेश राय अमित राय , मनोहर सिंह ,सुरेश राय व अशोक राय सहित दर्जनों शामिल थे .सभी ग्रामीणों ने जिले के वरीय अधिकारी से योजना कार्य के जांच की मांग की है .इधर तकनीकी जेई ने कहा ग्रामीणों का आरोप बेबुनिराद बताया है .कहा कि बेवजह कार्य को बाधिय किया जा रहा है .




Recent Comments