मांझी(सारण) । मांझी के मेंहंदीगंज की मरीज महिला को ऑपरेशन के लिए रक्तदान कर पत्रकार संजीव शर्मा ने मिशाल कायम की है।
स्थानीय बलिया मोड़ स्थित रेणुका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए इलाजरत मेंहदीगंज निवासी सत्येन्द्र साह की पत्नी लालती देवी को दो यूनिट ब्लड की सोशल मीडिया ग्रुप ।अनुभव जिंदगी का।द्वारा डिमांड की गई थी। पत्रकार ने खुद पहुंचकर रक्तदान किया। मौके पर डॉ विश्वम्भर पोद्दार समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान भाजपा नेता मनोज पाण्डेय मनोज प्रसाद तथा स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार साह आदि मौजूद रहे।