बारिश शुरू होते ही मढ़ौरा शहर की सड़के झील में तब्दील

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय नगर में बरसात के मौसम शुरू होते ही सड़के और मुहल्ले झील में तब्दील होना शुरू हो गया है। हालात तो सबसे ज्यादा खराब पुरानी स्टेट बैंक के समीप स्टेशन रोड की है। जहां मेन रोड से स्टेशन रोड में जाने के लिये मजबूत लोगों के भी हिम्मत हिल जा रही है और राहगीर विकल्प के तलाश में दूसरे सड़को से अपने गंतव्य तक जाना ही मुनासिब समझ रहे है।यें हाल केवल नगर में एक ही जगह नहीं है । कई गल्ली मुहल्ले भी काफी बदहाली की दंश झेल रहा है।नया गोला के सपीप साधुशरण नगर और गांधी नगर के भी मुहल्लों की सड़के झील तब्दील है।




Recent Comments