पुलिस के रवैये से सोमवार के दिन घंटो बंद रहा कटेया रेफरल अस्पताल का ओपीडी
#परवेज अख्तर/सिवान ;
कटेया(गोपालगंज) : रविवार को कटेया पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल के एक चिकित्सक को धमकाने को लेकर सोमवार को करीब चार घंटे तक ओपीडी बंद रहा। कोई भी चिकित्सक कार्य करने के लिए तैयार नही थे। बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद करीब एक बजे के बाद ओपीडी खुला। आरोपित दारोगा द्वारा गलती स्वीकार कर माफी मांगने के बाद ही चिकित्सक काम पर वापस हुए।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस वाहन के धक्के से दो मजदूर घायल हो गए थे। जिसे पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल कटेया लाया गया। प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सक ने घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। रेफर का नाम सुनते ही कटेया थाने के अवर निरीक्षक अरुण कुमार झा आग बबुला हो गये और चिकित्सक को धमकातें हुए जेल भेजने की धमकी दे दी थी। जिसको लेकर चिकित्सकों ने आक्रोश ब्याप्त था। सोमवार को सुबह से ही ओपीडी में ताला बंद कर चिकित्सक काम करना बंद कर दिए। मामला गंभीर देखते हुए कटेया सीओ अफजल हुसेन, बीडीओ राकेश कुमार चौबे एवं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी रेफरल अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों एवं कर्मियों के साथ बैठक किया। पदाधिकारियों ने उन्हें काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया । इस संबंध में अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित दारोगा द्वारा अपनी गलती स्वीकार करनें मांगने के बाद ओपीडी खोला गया एवं चिकित्सक एवं कर्मचारी काम पर वापस लौटे।




Recent Comments