मतदान के दिन विवाद को लेकर दो पक्षों की ओर से हुयीं एफआईआर
परसा-विगत दिन हुई लोक सभा आम चुनाव के क्रम में मतदान करने को लेकर पोलिंग एजेंट तथा राजद कार्यकर्ता के वीच विवाद को लेकर दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया।प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बकसंडा गाँव निवासी ललन सिंह द्वारा कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 6 मई को बूथ संख्या 230 पर पोलिंग एजेंट के रूप कार्य कर रहा था तभी अमनौर के पूर्व प्रमुख सुनील राय के साथ आधा दर्जन असामाजिक तत्व के साथ आकर बूथ लूटने का प्रयास किया ।बिरोध करने पर गली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करते हुए उठा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।जबकि दूसरे पक्ष से भेल्दी थाना के तरवार निवासी सुनील राय द्वारा कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि बूथ पर असुबिधा सुबिधा की जनकारी लेने पहुँचते ही पहले से घात लगाए बैठे ललन सिंह समेत सात लोगो पर गाली गलौज करते हुए कट्टा से जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर हुई विवाद मामले में दोनों पक्षो के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर किया गया है।प्राथमिकी के अधार पर अनुशंधान और करवाई किया जा रहा है।




Recent Comments