
महाशिवरात्रि के मौके पर धुमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बाराती
अमनौर /सारण – महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को अमनौर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जहां शोभायात्रा में भगवान शिव की बारात की झांकी के साथ शिव भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए. उक्त शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के साथ साथ बच्चों ने शिव के साथ भालू, बन्दर, साधु – संत व दानव बनकर शामिल हुए. जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. शोभायात्रा अमनौर बस स्टैंड स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर से चल कर अमनौर बाजार होते हुए पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंची. जहां शिव विवाह का कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर शिव मंदिर को एलईडी लाइट व फुल मालाओं से सुसज्जित किया गया था. जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे.




Recent Comments