शराब बेचते और पीते डुमरसन मे दो गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनो की शराब पीने की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन के रामकिशुन दास के मठिया परिसर में गुरूवार की सुबह मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने नाटकीय ढंग से शराब बेचने के अड्डे पर छापेमारी कर दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के छापेमारी के दौरान शराब बिक्रेता और शराब का सेवन करने वाले नशेड़ियो मे भगदड़ मच गई और सभी भागने लगे पुलिस ने मौके से दो को गिरफ्तार कर लिया। वही वहाँ पीले पिलाने का समान और बोतल में एक लीटर कच्चा स्प्रीट देशी बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों मे राजेश साह, धर्मेन्द्र सोनी डुमरसन निवासी हैं गिरफ्तार दोनो की शराब पीने की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई । पुलिस ने दोनो गिरफ्तार व्यक्तियो को छपरा मंडल कारा भेज दिया गया।