
महाराजगंज लोकसभा चुनाव : जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने आतानगर के बूथ संख्या 141 पर किया मतदान
छपरा : इसुआपुर प्रखंड के आता नगर में पंचायत भवन के बूथ संख्या 141पर जदयू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मतदान किया।रविवार को मतदान के बाद अंगुली में लगी नीली स्याही को दिखाते हुए मीडिया से कहा की मतदान काफी शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है ।उम्मीद के मुताबिक राजग के प्रत्याशी जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रहा है।कई गांव के दर्जनों बूथों का फीड बैंक लिया हूँ ।जहां पर सभी वर्गों के लोगों में एनडीए के पक्ष में मतदान करने का मन बना हुआ है और मतदान भी एनडीए के पक्ष में कर भी रहे है।साथ ही चुनाव के एक दिन पूर्व उक्त पंचायत के सतासी गांव में राजद विधायक चंद्रिका प्रसाद यादव व जिला पार्षद प्रियंका सिंह के समर्थकों के साथ हुई गोलीबारी व मारपीट की घटना पर कहा कि मतदाता अफवाहों से दूर रहे और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में निर्भीकता से मतदान करे । वहीं घटना को लेकर जदयू नेता श्री सिंह ने कहा कि आतानगर पंचायत में कुछ असामाजिक तत्वों ने सतासी गांव में धावा बोल दिया था ।वहां के ग्रामीणों ने विपक्ष के द्वारा रची गयी कुचक्र और षडयंत्र को विफल कर दिया है। फिर भी लोग अफवाह को हवा देकर माहौल को खराब करना चाहते है।जो यहां के शांतिप्रिय लोग होने नहीं देंगे।




Recent Comments