महनार हाफ पिच टूर्नामेंट का उद्धघाटन
महनार(वैशाली) : मध्य विद्यालय महनार बालक के प्रांगण में आयोजित ‘महनार हाफ पिच टूर्नामेंट’ का उद्धघाटन महनार बाजार स्थित जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मो. आबिद हुसैन तथा महनार वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद पति अजय जयसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. टूर्नामेंट चांदसी इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक के व्यवस्थापक पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया. पहले दिन अलग-अलग चार-चार टीमें आपस में भिड़ी जिसमें भीभीसीसी मुरौवतपुर व इंडियन डीजे देशराजपुर के बीच हुए मैच में पहले खेलते हुए मुरौवतपुर ने निर्धारित आठ ओभर में पांच विकेट पर 55 रन बनाया जिसके जबाब में देशराजपुर की टीम ने मात्र 53 रन ही बना पाई और 3 रन से मुरौवतपुर विजयी रहा. दूसरे राउंड में टाइगर फतेहपुर और साइनिंग स्टार महनार के बीच हुए मैच में साइनिंग स्टार टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 49 रन बनाया जिसके जवाब में फतेहपुर की टीम मात्र 35 रन ही बना पाई और साइनिंग 14 रन से मैच को जीत लिया. तीसरे राउंड में हरिओम और टाइगर टीम के बीच मैच हुआ जिसमें टाइगर टीम खेलते हुए 34 रन बनाया और जबाब में हरिओम टीम ने दो विकेट खोकर 35 रन बनाकर मैच जीत लिया. चौथे राउंड पर प्रियंका मोबाइल और क्रेजी इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें प्रियंका की टीम 31 रन पर ऑल आउट हो गई और जबाब में क्रेजी इलेवन की टीम ने छह विकेट खोकर 32 रन बनाते हुए मैच पर कब्जा जमा लिया. सभी मैचों के रेफरी विक्रम सिंह और सूरज रजक रहे. सहयोग में आदिल, राजा, विशाल, पवन, रौशन आदि का सराहनीय योगदान रहा.