मढ़ौरा पुलिस पर पथराव मामले में नौ नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर
मढ़ौरा (सारण): स्परिट की सूचना पर छापामारी में पहुंची पुलिस दल पर हमला और पथराव को लेकर पुलिस के तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज ककी गयीं हैं I जिसमें नौ नामजद और पचास अज्ञात लोगों कों आरोपित किया गया हैं। थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि मामले में अवैध शराब कारोबारी और पुलिस पर हमला करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है I मामले में पुलिस गस्ती दल पर हमला करने वाले उपद्रवियों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है I गस्ती दल में शामिल रहे जेएसआई श्री चरण राम के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में नौ को नाम जड़ और 50 अज्ञात को आरोपी बनाया गयाहैं। बता दे कि शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के टेहटी बरदहिया मोड़ के करीब बड़ी मात्रा में शराब को भंडारित कर बेचने की एक गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी I गस्ती टीम जब मौके पर पहुंची तो हड़बड़ाये कारोबारियों ने पुलिस के साथ हाथापाई और पथराव कर दिया I स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस को वापस लौट जाना पड़ा था I बाद में देर रात डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस दुबारा दल बल के साथ पहुंचे तबतक मौका पाकर कारोबारी 200 लीटर वाले दो ड्राम स्प्रिट लेकर भागने में सफल हो गये I मौके से पुलिस ने सौ लीटर स्प्रिट जब्त की और तीन कारोबारी को गिरफ्तार में सफल रही I शराब बरामदगी मामले में भी जेएसआई श्रीचरण राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे बीरू मांझी, जगदीश मांझी, लालदेव मांझी,साहेब राय,कृष्णा राय भुआलपुर सहित 15 लोगों को नामजद किया था I