मशरक में ईद को लेकर पुलिस ने आनन फानन में आयोजित किया शांति समिति की बैठक

मशरक(सारण)मशरक थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष बी के सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह,प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तियाज ख़ान उर्फ चुन्नू बाबू, पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह, अदनान खान, प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, दारोगा रामभरत प्रसाद, अशोक चौधरी, सुरेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे ।थानाध्यक्ष बी के सिंह ने कहाँ कि त्योहार एक दूसरे को खुशी बांटने का पैगाम लेकर आता है। इस दिन सारे गिले-शिकवे व रंजिश को भूल लोग एक दूसरे के गले मिल बधाई देते हैं। इसी में कुछ ऐसे शरारती तत्व होते हैं जो त्योहार में खलल डालने का प्रयास करते हैं। उन पर नजर रखने की आवश्यकता है। पुलिस की पैनी नजर ऐसे लोगों पर पैनी है। उन्होंने बारी-बारी से थाना क्षेत्र के गांवों की स्थिति के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी हासिल की। मशरक पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि मशरक प्रखंड के मुस्लिम समुदाय बड़े खुशी से त्योहार मनाते हैं । यहाँ कभी भी दोनों संप्रदाय के त्योहार में कभी किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न नहीं हुआ है। फिर भी ऐतिहात के तौर पर कुछ जगहों पर पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है। डुमरसन पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने कहाँ कि पुलिस अपनी रूटीन वर्क के अनुसार कार्य करे हम लोग हर तरह से पुलिस को सहयोग देने को तैयार है।