पति की मौत, पत्नी घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के करसौत पंचायत के बोधाछपरा में शुक्रवार को झोपड़ीनुमा घर पर पेड़ गिरने से पति-पत्नी उसमें दब गए। इस दौरान पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक विक्रमा मांझी एवं घायल पत्नी जानकी देवी बताई जाती हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोधाछपरा निवासी विक्रमा मांझी एवं पत्नी जानकी देवी अपने झोपडीनुमा घर में बारिश से बचने के लिए बैठे थे। तभी घर के सामने स्थित एक बड़ा जामुन का पेड़ घर पर गिर पड़ा, इसमें वे दोनों दब गए।




Recent Comments