मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सभी स्वास्थ्य सेवाएं चौथे दिन भी ठप

मशरक (सारण)मशरक प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को चैथे दिन भी सारी सेवाए ठप्प रहीं ।बुधवार से सभी सेवाएं बाधित पड़ी हैं। ओपीडी, आपातकालीन, प्रसव कक्ष के अलावा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का काम पूरी तरह ठप है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों को हड़ताल के कारण निजी क्लिनिको का सहारा लेना पड़ा। प्रसव पीड़ित महिलाओं को दूसरी जगह ले जाना पड़ा। टीकाकरण नहीं होने के कारण बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। शनिवार को इलाज के लिए आए मरीज पियुस कुमार पिता राजीव रंजन प्रसाद गाव -फैजुल्लाह , चुन्नी देवी पति पंकज कुमार सिंह गाव चैनपुर, हरेन्द्र राय गौरी शंकर राय गाँव- गलिमापुर, राजमती कुवर पति स्व महेश महतो गाव जजौली, श्री राम सिंह पिता छबिला सिंह उज्जैन टोला समेत सैकड़ों रोगी हड़ताल की वजह से लौटते नजर आये । घटनो के बारे मे बता दे कि बुधवार को मशरक प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय और मशरक अस्पताल में ओपीडी में तैनात दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन के बीच हुई मारपीट में डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो। घायल डाँक्टर को दूसरे दिन इलाज के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पटना पीएमसीएच एम्बुलेन्स से भेज दिया गया। मशरक थाना पुलिस प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहीं हैं ।