राशन कार्डधारियों को आधार से सीडिंग 20 अक्टूबर तक करना होगा : आपूर्ति पदाधिकारी
मढ़ौरा(सारण). गुरुवार को सलिमापुर पंचायत में आपूर्ति पदाधिकारी ने एक बैठक कर कहा कि सभी राशन कार्डधारकों को आधार से लिंक करना है. इसके लिये सरकार ने 20 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की गई है. जिसका अनुपालन जरूरी है. बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी अजय किशोर ने कार्य योजना की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि राशन कार्डधारकों को डीलर बिना आधार लिंक वाले को 20 अक्टूबर के बाद से राशन की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे. इसलिए निर्धारित अवधि में सभी कार्ड धारकों को जन प्रतिनिधि और डीलर प्रेरित कर आधार सिंडिंग का काम पूरा कर ले. बैठक में सलिमापुर के प्रभारी मुखिया सुरेंद्र मांझी, पंचायत जन प्रतिनिधि विजय कुमार यादव और सभी डीलरों समेत ग्रामीण भी उपस्थित थे.




Recent Comments