
इसुआपुर में जदयू की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
इसुआपुर(सारण) । जदयू द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर एक समीक्षात्मक बैठक हुई । जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद राजू , जिला समन्वयक संतोष महतो की उपस्थिति में सदस्यता कार्यक्रम ससमय पूरा करने पर बल दिया गया । वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारी संख्या में लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । जिससे जदयू सूबे की सबसे बड़ी व लोकप्रिय पार्टी है । इस मौके पर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट , सूफी समुल्लाह अंसारी , गोविंद शर्मा , सतेन्द्र प्रसाद , सिपाही राय , राजकिशोर सिंह , सिकन्दर कुशवाहा , किशोर कुशवाहा , श्याम प्रसाद , अजीत शर्मा , विनीत सिंह समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments