
मशरक में शिक्षक दिवस पर याद किये गये डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण
✍️हरि किशोर सिंह/मशरक(सारण) : थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव स्थित सक्सेस मंत्रा कोचिंग मे शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड में निजी व सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी कोचिंग में शिक्षक दिवस के मौके पर सर्वप्रथम प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक संटू कुमार यादव ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि की इसमें कोचिंग के छात्र-छात्रओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया इस मौके पर रंजन यादव ने दोस्तो को शिक्षकों तथा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही
इस मौके सोनू कुमार, पुतुल कुमारी,सरिता कुमारी,प्रियंका कुमारी पंकज कुमार यादव लोग उपस्थित थे




Recent Comments