मांझी(सारण)। गुरुवार की रात फतेहपुर में दरवाजे पर खड़ी एक शिक्षक की अपाची बाइक की चोरी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक रमेश यादव रात में अपने दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। सुबह जब नींद खुली तो परिजन बाहर निकले तो देखा कि बाइक अपने स्थान गायब है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।