छठपूजा : खतरनाक नदी घाटों पर होगा बैरिकेटिंग, एनडीआरएफ की होगी तैनाती
छठ को लेकर मढ़ौरा एसडीओ ने की बैठक
मढ़ौरा(सारण)। दीपावली और छठ पर्व को लेकर एसडीओ योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा, डीसीएल आर रविशंकर शर्मा, एएसडीओ नलीन प्रताप राणा, ईओ मुकेश कुमार, नपं चेयरमैन ललन राय सहित सभी अंचलों के अंचल अधिकारी एंव थानाध्यक्ष मौजूद रहे । बैठक में धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर सभी आवश्यक एहतियात बरतने का निदेश दिया गया। एसडीओ ने सभी प्रखंड से खतरनाक छठ घाटों की जानकारी ली । छठ घाटों को चिन्हित कर वहां बैरिकेटिंग, नाव एवं गोताखोर के इंतजाम के बारे में पूछा । कहा की जहा जहा नदी घाट है विशेष रुप से सतर्कता बरतनी है । खतरनाक घाट पर कम पानी में बैरिकेटिंग का इंतजाम करना होगा । छठ घाट के मार्ग को भी दुरुस्त कर आने जाने लायक रुप में परिवर्तित करने का काम करना होगा । छठ घाट पर जाने आने रास्ते की साफ सफाई की भी व्यसवस्था की जानी चाहिये ।
मढ़ौरा और पानापुर में तैनात होगी एनडीआरएफ :
एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा की पानापुर के गंडक नदी घाट और मढ़ौरा के डबरा नदी में पानी के अधिक होने की जानकारी मिली है । इन स्थान पर सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ की टीम को लगाया जाएगा । बैठक में सभी सीओ को भी अंचल के सभी प्रमुख छठ घाट का भौतिक निरिक्षण कर सुरक्षा की स्थिति का आंकलन को कहा गया है । जिन छठ घाटों पर डण्डाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता होगी उसकी भी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है । इस दौरान पूजा समिति,बच्चों और युवको को भीड़ भाड़ के अलग पटाखे उड़ाने के लिए निर्देशित करने की बात कही गई । बैठक में एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने सभी लोगों से आपसी सहयोग और स्वच्छता के माहौल में शांतिपूर्ण ढ़ंग से दिपावली और छठ पर्व को मनाने की अपील की ।




Recent Comments